विकास यादव की जमान याचिका पर पुलिस को नोटिस
विकास यादव ने अपनी बहन भारती यादव की शादी का हवाला देते हुए जमानत याचिका दाखिल की थी।
न्यायाधीश अनिल कुमार की खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि 20 अक्टूबर तक विकास जेल में दिन बिता चुका होगा।
विकास के वकील सुमित वर्मा ने अदालत से कहा कि बड़ा भाई होने के कारण विकास की भारती की शादी में मौजूदगी जरूरी है। भारती यादव की शादी एक नवंबर को है।
सुमित वर्मा विकास की जमानत के लिए शिवानी भटनागर मामले का हवाला भी दिया जिसमे दोषी पाए गए आर.के. शर्मा को उनकी बेटी की शादी के लिए जमानत पर रिहा किया गया है।
विकास और उसके चचेरे भाई विशाल यादव को भारती के दोस्त नीतीश कटारा का अपहरण व हत्या के मामले में अदालत पिछले साल आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। विकास यादव उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ डीपी यादव का बेटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications