पाकिस्तान आईएमएफ से मांग सकता है मदद
गौरतलब है अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पाकिस्तान की मदद के लिए पारित किए गए कैरी ल्यूगर विधेयक का पाकिस्तान में तीखा विरोध हो रहा है।
समाचार पत्र 'डॉन' ने वित्त मंत्री शौकत तरीन के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने एक जुलाई से शुरू हुए अपने 2009-10 के बजट में अमेरिकी सहायता के रूप में मिलने वाली 84.7 करोड़ डॉलर की राशि को शामिल किया था। लेकिन देश में कैरी ल्यूगर विधेयक के तीखे विरोध को देखते हुए सरकार वैकल्पिक उपायों पर भी गौर कर रही है।
शौकत तरीन ने कहा, "अगर पाकिस्तान को अमेरिका से सहायता नहीं मिलती तो हमें मदद के लिए आईएमएफ से संपर्क करना पड़ेगा।"
कैरी ल्यूगर विधेयक के तहत पाकिस्तान को पांच वर्ष तक सालाना 1.5 अरब डॉलर की असैन्य सहायता मिलेगी। पाकिस्तान विधेयक का यह कहते हुए विरोध कर रहा है कि इसमे पैसों के उपयोग को लेकर शर्ते जोड़ी गईं हैं और इससे देश की संप्रभुता पर असर पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications