भाजपा से नाता तोड़ना चाहते हैं अगप नेता

अगप के पूर्व अध्यक्ष वृंदावन गोस्वामी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम चाहते हैं कि भाजपा से गठबंधन पर पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। हमारा अनुभव है कि कोई भी राष्ट्रीय पार्टी क्षेत्रीय दलों की भावनाओं व आकांक्षाओं को न तो समझ सकती है और न ही उसकी सराहना कर सकती है। भाजपा से गठबंधन अगप के लिए हानिकारक है।"

उल्लेखनीय है कि अगले महीने दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर अगप नेतृत्व ने भाजपा से गठबंधन जारी रखने की घोषणा की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री व अगप के संस्थापक अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने भी स्पष्ट संकेत दिए कि भाजपा से गठबंधन जारी रखने के फैसले से वह भी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी क्षेत्रीय पहचान खत्म न हो। अगप के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+