गढ़चिरौली जिले के 22 मतदान केंद्रो पर मतदान
इन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान आरंभ हो गया था। मतदान तीन बजे तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अहेरी विधानसभा के 13, अरमोरी विधानसभा के सात और गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर आज मतदान हो रहा है। इन सभी केंद्रों पर मंगलवार को मतदान स्थगित कर दिया गया था।
ज्ञात हो कि मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में मतदान से पहले गोलीबारी भी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications