केयर्न इंडिया ने बेची हिस्सेदारी
कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि जुटाई गई पूंजी का उपयोग ऋण के भुगतान और निवेश में किया जाएगा।
बाजार में हिस्सेदारी बेचने की खबर आने के बाद केयर्न इंडिया का शेयर मूल्य 3.45 फीसदी उछल कर 287 रुपये तक पहुंच गया। बाद में यह गिर कर 284.20 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को कंपनी के शेयर 279.35 रुपये पर बंद हुए थे।
बयान में कहा गया है कि केयर्न तटीय छह ब्लाकों में भी पेट्रोनास को 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications