हांगकांग में 5.6 करोड़ डॉलर में बिका फ्लैट
समाचार पत्र 'साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 99 हजार डॉलर प्रति वर्ग मीटर की दर से इसके लिए भुगतान किया गया और माना जा रहा है कि यहां के किसी व्यापारी ने इस फ्लैट को खरीदा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले लंदन के वन हाइड पार्क में सबसे महंगी परिसंपत्ति बिकने का रिकार्ड था।
यह फ्लैट शहर के मिड लेवल क्षेत्र में एक लग्जरी इमारत की 68वीं मंजिल पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications