पूर्व सांसद पर नक्सली हमला, 3 की मौत

मरांडी बारीपदा से 35 किलोमीटर दूर बंदम गांव में एक फुटबाल मैच समारोह में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मरिक ने कहा कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। करीब सात से आठ बंदूकधारियों ने मरांडी पर हमला किया।
मरांडी पर हमला करने के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। मरिक ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाले नक्सली थे या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों में सहायक सब इंस्पेक्टर नारायण चंद्र प्रधान, गुम्भा हेम्ब्रम और गोबिंद टुडू शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications