शिल्पा के रेस्तरां समूह पर मुकदमा

टिफिनबाइट्स के संस्थापक जमाल हिरानी ने वेटफोर्ड में एक औद्योगिक न्यायाधिकरण में अनुचित तरीके से बाहर किए जाने के एवज में 15 लाख पाउंड का दावा करते हुए अपील दाखिल की है।
समाचार पत्र 'लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड' के अनुसार हिरानी समूह में 30 फीसदी हिस्से के आधार पर उच्च न्यायालय में 60 लाख पाउंड का दावा दायर करने की भी तैयारी कर रहा है।
हिरानी ने बताया कि उसके साथियों ने समूह का नाम बदल कर 'वी8 गाउरमेट' कर दिया और इस प्रक्रिया के दौरान उसे जबरन हटा दिया गया। वी8 गाउरमेट में शिल्पा शेट्टी और उनके मंगेतर राज कुंद्रा का 33 फीसदी हिस्सा है।
शिल्पा के प्रवक्ता ने समाचार पत्र को बताया, "यह मामला उस समय का है जब शिल्पा और राज की रेस्तरां समूह में हिस्सेदारी नहीं थी। हमें मामले की जानकारी है और उम्मीद है कि न्यायाधिकरण में मामले का निपटारा हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications