नोएडा: 3 बदमाश ढेर, अपहृत अधिकारी मुक्त
नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के निजी सचिव शंकर दत्त का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। साथ ही अधिकारी को मुक्त भी करा लिया गया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बुधवार तड़के एसटीएफ की टीम ने नोएडा के फेज-2 में एक घर पर छापा मारा।
अगवा अधिकारी भी घायल
पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों इमरान, वसीम और शेखर को मार गिराया। इस दौरान अपहृत अधिकारी शंकर दत्त भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये तीन बदमाश पहले भी कई लोगों को अगवा कर चुके हैं। हालांकि वे तीनों पेशेवर अपहरणकर्ता नहीं थे। पुलिस ने आगे बताया कि मंगलवार को जब शंकर दत्त अपने घर जाते समय सड़क पर लिफ्ट मांग रहे थे। तभी एक कार में तीन लोगों ने उन्हें लिफ्ट दी और दत्त का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने दत्त के घरवालों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।













Click it and Unblock the Notifications