यूपी उपचुनाव: 7 नवंबर को मतदान

Uttar Pradesh bypolls
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। यह जानकारी राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्‍हा ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए दी।

अधूसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। यही नहीं मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनावों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है। नामांकन पत्रो की जांच अगले दिन होगी जबकि 24 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिये जायेगे। मतदान सात नवम्बर को प्रात. 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। मतगणना 10 नवम्बर को होगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें पुवायां (सुरक्षित), लखनऊ पश्चिम, इसौली, हैसरबाजार (सु), पडरौना, कोलअसला, रारी, इटावा, भरथना, ललितपुर और झांसी शामिल हैं।

डिम्‍पल के खिलाफ राज बब्‍बर

फिरोजाबाद संसदीय सीट पर खड़ी हुईं डिंपल यादव के खिलाफ कांग्रेस की ओर से राज बब्‍बर खड़े हो रहे हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के एसपी सिंह बघेल भी संसदीय सीट के लिए मैदान में होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भानु प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वैसे मुलायम की पुत्रवधु को फायदा मिल सकता है, क्‍योंकि ये सीट उन्‍हीं के पति अखिलेश यादव के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई है। अखिलेश कन्‍नौज और फिरोजाबाद दोनों सीटों से जीते थे। राज बब्‍बर और बघेल दोनों ही समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। डिंपल के नामांकन के वक्त सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+