मुशर्रफ के लिखाफ मर्डर केस दर्ज

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ हत्‍या का मामला बुधवार को दर्ज कर लिया गया। उनके खिलाफ बलूच नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या में भूमिका होने का आरोप लगाया गया है।

बुगती की हत्या वर्ष 2006 में हुई थी। बुगती की हत्‍या में कथित भूमिका के कारण परवेज मुशर्रफ के खिलाफ दर्ज केस के बारे में अधिवक्‍ता सोहेल राजपूत ने पाकिस्‍तान के एक टेलीविजन चैनल को बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के गवर्नर ओवेस अहमद घानी, पूर्व आंतरिक मंत्री आफताब आलम खान शेरपाओ और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री जाम यूसुफ को नामजद किया गया है।

विदेश में हैं मुशर्रफ

इससे पहले मुशर्रफ ने सात अक्टूबर को अदालत में पेश होने के बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की थी। इसी के बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिस मुशर्रफ के खिलाफ कार्रवाई किस प्रकार करेगी।

मुशर्रफ इस समय विदेश में हैं। इससे पहले उन्होंने जुलाई में उच्चतम न्यायालय के नोटिस की भी अनदेखी थी। पाकिस्तान में आपातस्थिति लागू करने संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ को पेश होने का नोटिस भेजा गया था।

बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री बुगती 26 अगस्त 2006 को पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में मारे गए थे। मुशर्रफ की बलूचिस्तान यात्रा के दौरान रॉकेट दागे जाने की घटना के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूच विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। इसी के बाद बुगती भूमिगत हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+