पीओके में काम बंद करे चीन: भारत

असल में पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर के विकास के लिए चीन ने पाक सरकार का हाथ थामा है। चीन और पाक सरकारें मिलकर पीओके के विकास पर कई परियोजनाएं चला रही हैं। भारत ने कहा कि पीओके से चीन को सरोकार नहीं रखना चाहिए।
सीमा वार्ता में अड़चनें
इस संबंध में बात करने के लिए विदेश मंत्रालय ने चीनी राजदूत को तलब किया और कहा, "चीन इस तरह की बयानबाजी न करे, यह खतरनाक है। इससे सौहार्द के माहौल में चल रही भारत-चीन सीमा वार्ता में अड़चनें पैदा हो सकती हैं।"
असल में पिछले दिनों चीन ने दलाई लामा के अरूणाचल दौरे पर आपत्ति जताई थी और अब मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अरूणाचल दौरे पर चीन ने फिर से आपत्ति जताई। इस पर भारत ने पुरजोर विरोध दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications