पुराना राग अलाप रहा है चीन: प्रणब

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली/बीजिंग। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि चीन की आपत्ति में नया कुछ नहीं है, वहीं विदेश मंत्रालय ने इस पर अपना असंतोष जाहिर किया है।

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम 'भारत-बांग्लादेश संवाद' के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "इसमें कुछ भी नया नहीं है। इसके पहले जब मैं विदेश मंत्री था तो चीन ने मेरे तवांग दौरे पर भी आपत्ति की थी।"

अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा

इसके पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने दिन में कहा था, "चीनी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया पर हम अपनी निराशा और चिंता प्रकट करते हैं क्योंकि इससे सीमा मुद्दे पर जारी बातचीत की प्रक्रिया में कोई मदद नहीं मिलेगी।" विष्णु प्रकाश ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और यहां के नागरिक भारतीय लोकतंत्र की मुख्यधारा में हिस्सा लेकर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। विष्णु प्रकाश ने कहा कि चीन, भारत सरकार की इस स्थिति से अच्छी तरह परिचित है।

विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा, "मैंने संसद में कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है।" कृष्णा की टिप्पणी ऐसे समय आई, जब चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "चीन की गंभीर चिंताओं को दरकिनार करते हुए भारतीय नेता द्वारा इस विवादित क्षेत्र का दौरा किए जाने से चीन बेहद असंतुष्ट है।" यद्यपि, इस बयान में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+