ममता बनर्जी की हत्या की साजिश

ममता ने कहा कि कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में प्रेस का स्टीकर लगी कार में सवार तीनों लोग उनके काफिले में घुस गए और वाहन के निकट पहुंचने का प्रयास किया। तीनों में से दो के पास कैमरा था।
कार को धक्का मारने की कोशिश
उन्होंने कहा, "सड़क पर कोई लाइट नहीं थी। सफेद रंग की एक कार मेरी कार के पीछे गई। इस कार ने मेरी कार को धक्का मारने की कोशिश की। हमने इसे टालने का प्रयास किया और अपना रास्ता बदल लिया। इसके बाद यह कार फिर वापस आ गई।"
तृणमूल प्रमुख ने कहा, "ऐसा चार से पांच बार हुआ। हमारे काफिले के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन कार नहीं रुकी। मैंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे फायरिंग न करें।"
इस संबंध में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकयास्था ने आईएएनएस को बताया, "हमें इस बारे में शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया यह एक प्रेस से जुड़ी कार थी। किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications