राहुल 2 दिन के झारखण्ड के दौरे पर
साहेबगंज में एक 'आदिवासी युवा सम्मेलन' (एवाईएस) में शिरकत के साथ राहुल ने अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की। इसके बाद वह यहां से 500 किलोमाटर दूर स्थित दुमका जिले का दौरा करेंगे। साहेबगंज और दुमका जिलों में जनजातीय लोगों की बहुलता है।
दोपहर में वह धनबाद और हजारीबाग जिलों का दौरा करेंगे और शाम को रांची पहुंचेंगे। साहेबगंज को छोड़कर बाकी सभी जिलों में नक्सलियों की खासी में मौजूदगी है।
गुरुवार को वह चत्रा में एक 'दलित सम्मेलन' और सिंहभूम जिले में एक 'आदिवासी युवा सम्मेलन' में शामिल होंगे। ये दोनों जिले झारखण्ड के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिले हैं।
राहुल की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इस साल के अंत में झारखण्ड विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications