उत्साहित हेलेन ने सलमा का माथा चूमा
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐसा अनायास ही हुआ है जब किसी समारोह में पूरा खान परिवार एक साथ मौजूद था। 'एचडीआईएल इंडिया काउचर वीक' के दूसरे दिन तीनों खान भाई सलमान, अरबाज और सोहेल खान रैम्प पर उतरे। उन्हें देखकर उनकी सौतेली मां हेलेन इतनी उत्साहित हो गईं कि उन्होंने बेटों की वास्तविक मां सलमा खान का माथा चूम लिया।
हेलेन ने आईएएनएस से कहा, "यह एक त्वरित प्रतिक्रिया थी। मैं नहीं जानती कि उस पल मेरे दिमाग में क्या आया था। लेकिन हमारे परिवार के लिए वह गर्व से भरा पल था। इस पल में परिवार के सभी सदस्य साथ थे। सभी के साथ इस पल की खुशियां बांटने के लिए मैंने सलमा का माथा चूम लिया।"
तीनों बेटों, सलमा और हेलन के साथ उनकी बहू मलाइका अरोड़ा खान और बेटी अर्पिता भी शो में मौजूद थीं।
सलमान खान ने कहा, "आज यहां मेरे पिता को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। मुझे लगता है कि वह भी ऊपर कहीं बैठे होंगे और हमें देख रहे होंगे। उन्होंने ही मुझे इस रास्ते को चुनने और इस फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह एक अविश्वसनीय और यादगार पल था।"
लोगों की मदद के लिए आयोजित सलमान के 'बींग ह्यूमन' शो के समर्थन में पूरा बॉलीवुड एक साथ खड़ा था। बॉलीवुड की 10 हस्तियां रैम्प पर उतरीं जबकि अन्य हस्तियां दर्शकों में शामिल हुईं।
दर्शकों में निर्देशिका फरहा खान, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, अमीशा पटेल, अमृता अरोड़ा, ट्विंकल खन्ना, मलाइका अरोड़ा खान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मौजूद थे। फिल्मकार बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी और दो बेटियों के साथ उपस्थित थे। क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी शो में शिरकत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications