कैलीफोर्निया में दोबारा पेश होगा कृपाण विधेयक

गुरमुख सिंह

लास एंजेलिस, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलीफार्निया में सिखों के कृपाण रखने को लेकर सर्वसम्मति से पारित एक विधेयक पर गवर्नर आर्नाल्ड श्वात्जनेगर द्वारा वीटो किए जाने के बाद अब इसे प्रांतीय एसंबली में दोबारा पेश किया जाएगा।

विधेयक 'एबी 504' को इसी वर्ष फरवरी में एसंबली के वॉरेन फुरुतानी नाम के सदस्य द्वारा पेश किया गया था। इस विधयेक में प्रावधान था कि कृपाण धारण करने वाले सिखों की गिरफ्तारी रोकने के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को शिक्षित किया जाए। यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया था लेकिन श्वात्जनेगर ने पिछले सप्ताह इस पर वीटो कर दिया गया था।

फुरुतानी ने कहा, "मैं इस विधेयक को तब तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं जब तक मौजूदा या फिर कोई अन्य गवर्नर इस पर हस्ताक्षर न कर दे।"

इस विधेयक का मसौदा 'पुलिस ऑफिसर्स स्टैंडर्ड एंड ट्रेनिंग कमिशन' (पोस्ट) द्वारा दी जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया था।

सिख संगठन 'सिख कोएलिशन' इस विधेयक पर वीटो किए जाने से स्तब्ध है। संगठन प्रमुख नेहा सिंह ने कहा, "गवर्नर की प्रतिक्रिया बहुत हताशाजनक है। इससे यहां धार्मिक समझ को बढ़ावा देने में सहयोग की कमी दिखाई पड़ती है।"

सिंह ने कहा, "यह शर्म की बात है कि गवर्नर यह नहीं समझते कि विभिन्न समुदायों को लेकर हमारी सुरक्षा एजेंसियों को शिक्षित किया जाना चाहिए।"

इस संगठन ने सिख समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वे पत्र लिखकर गवर्नर से अपनी

नाराजगी प्रकट करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+