'अफगानिस्तान में स्थायित्व का रास्ता भारत और पाक से होकर जाता है'
स्थानीय दैनिक 'क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर' ने संपादकीय में कहा है कि पिछले सप्ताह काबुल में भारतीय दूतावास पर हुआ आतंकवादी हमला इस बात का संकेत है कि ओबामा प्रशासन अफगानिस्तान में युद्ध को लेकर जनरल स्टैनले मैक्क्रिस्टल के आकलन पर नए सिरे से विचार करे।
उल्लेखनीय है कि मैक्क्रिस्टल अफगानिस्तान में अमेरिकी और सहयोगी देशों के सुरक्षा बलों के शीर्ष कमांडर हैं।
दैनिक का कहना है, "भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अस्थिर करने वाले अविश्वास एवं शत्रुता को कम करने के लिए अमेरिका को एक क्षेत्रीय नजरिया अख्तियार करने की जरूरत है।"
टफ्ट्स विश्वविद्यालय में 'फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमैसी' के जोशुआ ग्रॉस ने संपादकीय में कहा कि पाकिस्तानी इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते कि उनके देश में ही तालिबान आतंकवादियों को हथियार, प्रशिक्षण और पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी द्वारा संरक्षण दिया जाता है।
ग्रॉस ने आगे लिखा है कि अमेरिका को पाकिस्तान के भीतर आतंकवादियों के पनाहगारों को बंद करने के लिए पाक सरकार पर दबाव डालने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications