पूर्व सांसद पर संदिग्ध नक्सलियों का हमला, 3 की मौत
भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के मयूरभंज जिले में मंगलवार की शाम झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुदाम मरांडी पर संदिग्ध नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
मरांडी बारीपदा से 35 किलोमीटर दूर बंदम गांव में एक फुटबाल मैच समारोह में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मरिक ने आईएएनएस से कहा कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। करीब सात से आठ बंदूकधारियों ने मरांडी पर हमला किया।
मरांडी पर हमला करने के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। मरिक ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाले नक्सली थे या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
मृतकों में सहायक सब इंस्पेक्टर नारायण चंद्र प्रधान, गुम्भा हेम्ब्रम और गोबिंद टुडू शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications