मनाली-लेह राजमार्ग 31 अक्टूबर से बंद
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रवक्ता आर. के. अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया,"मनाली -लेह राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर 31 अक्टूबर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।"
उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक हिमपात शुरू हो जाने की उम्मीद है। यह राजमार्ग रोहतांग दर्रे सहित चार दर्रो से होकर गुजरता है।
उन्होंने कहा,"इस महीने के अंत तक ऐसी स्थिति नहीं रहेगी जिससे इस पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप हो सके। इस बारे में राज्य सरकार को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications