गाजियाबाद में 1500 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त
एक पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "हमने मोदीनगर, भोजपुर डासना और अन्य इलाकों में अभियान चला कर 1500 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त किया है। ये उत्पाद ज्यादातर दूरवर्ती इलाकों में तैयार किए गए थे और उन्हें शहर भेज दिया गया था। अभी तक इस संदर्भ में चार को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक दर्जन से अधिक आपूर्तिकर्ताओं और उत्पादकों को मोदीनगर और घंटाघर पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है।"
प्रवक्ता ने कहा, "बरामद खोये के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications