पाक से होने वाली घुसपैठ बढ़ी: चिदंबरम

चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आम चुनावों के बाद से घुसपैठ में वृद्धि देखी जा रही है और पिछले दो से तीन महीनों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर तथा पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ बढ़ी है।"
गृहमंत्री ने हालांकि कहा कि घुसपैठ में सर्दियों में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा, "हम घुसपैठ को पूरी तरह नहीं रोक सके हैं लेकिन अपने सुरक्षा बलों की चौकसी की वजह से इसमें कमी अवश्य ला सके हैं।
चिदंबरम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद का एकमात्र कारण सीमा से होने वाली घुसपैठ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications