मिलावटी घी के 3 कारोबारियों पर रासुका
जिला प्रशासन के अनुसार ज्ञानेश शर्मा, बृजेश दुबे और नरेश निगम के प्रतिष्ठानों से मिलावटी घी बरामद किया गया था। इसी के आधार पर ग्वालियर के जिलाधिकारी आकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को तीनों कारोबारियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। इन तीनों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्वालियर में मिलावटी घी बनाने वाले पांच कारोबारियों पर भी रासुका लगाया गया था और वे अब जेल में हैं। इस तरह ग्वालियर में अब तक आठ कारोबारियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications