प्रीति ने बढ़ाया सलमान का उत्साह
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 'एचडीआईएल इंडिया काउचर वीक' के तहत मंगलवार को आयोजित 'बींग ह्यूमन' शो में अभिनेता सलमान खान की संपूर्ण प्रशंसक की भूमिका निभाई। शो में सलमान के साथ और भी कई हस्तियां रैम्प पर उतरीं।
प्रीति जिंटा की टी-शर्ट पर 'बींग ह्यूमन' लिखा हुआ था और वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। शो में वह अपनी मित्र और नृत्य निर्देशिका से निर्देशिका बनीं फरहा खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ बैठीं। सलमान के रैम्प पर आते ही प्रीति ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सलमान का स्वागत किया। सलमान जब तक रैम्प पर रहे, प्रीति तब तक उन्हें प्रोत्साहित करती रहीं।
प्रीति ने सलमान के अलाव रैम्प पर उतरने वाली अन्य हस्तियों आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, गोविंदा, संजय दत्त, कैटरीना कैफ, अरबाज खान और सोहेल खान का भी जमकर स्वागत किया।
शो के बाद प्रीति ने आईएएनएस से कहा, "मेरा गला एकदम बैठ गया है। मैं बहुत खुश थी कि इतनी जोर-जोर चिल्लाती रही। यह शो इंसान होने और एकसाथ होने के लिए था। इसमें फिल्मउद्योग की एकजुटता दिखी और इसलिए मैंने शो के दौरान सभी का जमकर शो मचाया।"
आमिर खान के पहली बार रैम्प पर उतरने के बारे में प्रीति ने कहा कि वह आकर्षक दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications