शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 0.86 प्रतिशत की वृद्धि
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले और कारोबार शुरू होने के पांच मिनट बाद ही सेंसेक्स में 0.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 17,117.9 अंकों पर खुला और पांच मिनट बाद ही 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,172.78 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 17,026.67 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी बढ़त के साथ 5,097.15 अंकों पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.19 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक 0.96 प्रतिशत की वृद्धि पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications