प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रदान करेंगे स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार
सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा सार्वजनिक उद्यमों का स्थायी सम्मेलन (स्कोप) संयुक्त रूप से यह समारोह आयोजित कर रहे हैं।
इस अवसर पर केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री विलास राव देशमुख, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अरुण यादव भी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव, भास्कर चटर्जी तथा स्कोप के अध्यक्ष अरुण राय चौधरी के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अधिकारी, सरकारी अधिकारी और विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications