ऊर्जा बाजारों में स्थिरता सुनिश्चित करने की जरूरत : देवड़ा
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से जारी बयान के अनुसार बीजिग में बुधवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष के तौर पर अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अधिकांश विकासशील देश अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संकट से विभिन्न स्तरों पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता से भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों और कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप भारत में इसका प्रभाव काफी कम हुआ है।
आतंकवाद का संदर्भ देते हुए देवड़ा ने कहा कि समय आ चुका है कि अब आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसके लिए बेहतर सहयोग और सूचनाओं और समन्वय का आदान-प्रदान किए जाने की जरूरत है। देवड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निबटने के लिए शीघ्र ही एक व्यापक समझौता करने का भी आह्वान किया।
देवड़ा ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय एजेंडे में ऊर्जा सुरक्षा मसले को काफी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि एससीओ देश ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहयोग व्यवस्था के प्रति प्रभावी योगदान कर सकते हैं। देवड़ा ने विश्व ऊर्जा बाजारों में स्थिरता और पूर्वानुमान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एससीओ ऊर्जा समूह इस संदर्भ में मजबूत कदम उठाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications