मध्य एशियाई प्रधानमंत्रियों ने की सुरक्षा शिखर बैठक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस शिखर बैठक में चीन के प्रधानमंत्री बेन जियोबाओ, रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन और कजाकस्तान, क्रिर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन छह प्रधानमंत्रियों ने मौजूदा क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों का गहन विश्लेषण किया।
गौरतलब है कि शंघाई समन्वय संगठन का गठन वर्ष 2001 में इन छह देशों में सुरक्षा को लेकर समन्वय बढ़ाने के मकसद से किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications