जन शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : धूमल
मुख्यमंत्री आज यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रो़ धूमल ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को परामर्श दिया कि वे जनप्रतिनिधियों को पूर्ण सम्मान दें, ताकि जनहित के मुद्दों का अविलम्ब निपटारा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आम जनता की उचित समस्याओं का समुचित निपटारा न केवल समय, बल्कि न्याय की मांग भी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि यह असाधारण प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ राज्यों की कतार में ले आया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य को भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों को बनाए रखना होगा, ताकि हिमाचल प्रदेश आने वाले वषरें में भी देश का 'नम्बर-1' राज्य बना रहे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए, ताकि सभी कार्यक्रमों का कार्यान्वयन उचित तरीके से होता रहे।
प्रो़ धूमल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में वर्तमान में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं और राज्य सरकार के विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों जैसे कि पंडित दीनदयाल किसान बागवान समृद्घि योजना और दूध गंगा परियोजना के कार्यान्वयन पर नज़र रखें, ताकि ग्रामीण आर्थिकी को सुधारने और छोटे किसानों के कल्याण को लक्ष्य बनाकर चलाई गई ये योजनाएं पूर्ण रूप से सफल रहें।
उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन को और अधिक उत्तरदायी बनाने और जनता तक विभिन्न योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications