नि:शक्त लोगों को सम्मानित करेगी राजस्थान सरकार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव पी.एस. मेहरा ने बताया कि ये राज्य स्तरीय पुरस्कार आगामी 3 दिसम्बर को विश्व नि:शक्त दिवस प्रदान किए जाएंगे।
मेहरा ने बताया कि सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को संस्थाओं के प्रस्ताव सभी सम्भागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को 10 नवम्बर, 2009 तक भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर श्रेष्ठ निशक्त कर्मचारी एवं नियोजक आदि के चयन के लिए राज्य स्तरीय स्थायी चयन समिति का गठन भी किया गया है।
इस समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हैं तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव, श्रम आयुक्त, उद्योग निदेशक, नियोजन निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त और विकलांग कल्याण क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के दो मनोनीत सदस्य इसमें सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications