हिमाचल में एड्स तथा कुष्ठ रोगों के लिए जागरूकता अभियान
प्रथम दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस पर 'एड्स जागरूकता अभियान' आरंभ किया जाएगा, जो 25 दिसम्बर तक चलाया जाएगा, जबकि जनवरी 2010 के दौरान विभाग द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इन अभियानों के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर, लोगों को एड्स तथा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। डॉ़ राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समितियों में जन प्रतिनिधियों, सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा प्रमुख स्थानों पर मीडिया से जुड़े लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया गया है तथा राज्य में अब तक 568 स्वास्थ्य संस्थानों में रोगी कल्याण समितियों का गठन किया जा चुका है।
प्रदेश में वर्ष 2008-09 के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सिविल अस्पतालों के रख-रखाव व अन्य कायरें पर 15.37 करोड़ रुपये व्यय किए गए तथा वर्ष 2009-10 के लिए भी इतनी ही राशि का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 6.़21 करोड़ रुपये इन स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, प्रधानाचार्य आई ज़ी़ एम़ सी़ तथा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications