नींव का पत्थर हटाने पर समर्थकों के साथ विधायक गिरफ्तार
कांग्रेस के एक नेता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक कोडाली वेंकटेश्वर राव और उनके 10 समथर्को को गिरफ्तार किया। राज्य के पशुपालन मंत्री के. पार्थसारथी ने सोमवार को गुडिवाडा जिले में सड़क निर्माण कार्यक्रम का शिलान्यास किया था।
विधायक की गिरफ्तारी से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। तेदेपा समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और विधायक की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
इस बीच मंत्री पार्थसारथी ने कहा कि बेहतर होता कि विधायक राव शिलान्यास का पत्थर हटाने की बजाए विधानसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत करते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications