एयर इंडिया में लागत कटौती के उपाय जारी रहेंगे : पटेल
कर्मचारी संगठनों और एयर इंडिया प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए पटेल ने चेतावनी दी कि सादगी और लागत कटौती के उपाय लगातार जारी रहेंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह प्रक्रिया कब तक जारी रहेगी।
पटेल ने कहा, "यद्यपि पिछले छह महीनों के दौरान वायु यात्रा के आंकड़ों में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अपनी कमर कसे बगैर आगे बढ़ना कठिन है।"
पटेल ने कहा कि लागत कटौती उपायों के अलावा कंपनी अपने किराए के विमानों को सेवामुक्त कर देगी। लागत कटौती के उपायों में वेतन और उत्पादकता संबंधी प्रोत्साहन (पीएलआई) में कटौती शामिल होगी।
पटेल ने कहा कि नए संसाधन खड़े करने के लिए कंपनी अपने बेड़े से कुछ विमानों को किराए पर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications