बिहार में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर और बस फूंका
शिवहर जिला के पुलिस अधीक्षक सिधेश्वर प्रसाद शुक्ला ने बुधवार को बताया कि करियानी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में बीती रात नक्सलियों ने धावा बोलकर एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर में आग लगा दी जिससे मोबाइल टॉवर के सारे मशीन क्षतिग्रस्त हो गए।
उन्होंने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने वहां खड़े एक यात्री बस में भी आग लगा दी जिससे बस पूरी तरह जल गई। शुक्ला के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इधर, नक्सलियों ने गया जिले के डुमरिया थाना के मैगरा गोव में भी एक मोबाइल टॉवर में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।
शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 20-30 नक्सलियों ने मैगरा गांव में धावा बोलकर वहां स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर में आग लगा दी, जिससे मोबाइल टॉवर ठप हो गया।
उल्लखनीय है कि नक्सलियों ने बीते सोमवार से बिहार और झारखंड में दो दिवसीय बंद का ऐलान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications