एयर एशिया की कोलकाता-कुआलालंपुर के बीच दैनिक उड़ान
एयर एशिया की क्षेत्रीय व्यापारिक प्रमुख कैथलीन तैन ने एक बयान में कहा है, "एयर एशिया एक नए मार्ग की शुरुआत कर भारतीय बाजार के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहरा रही है।"
तैन ने कहा है, "जहां ज्यादातर विमानन कंपनियां इस कठिन दौर में अपनी सेवाओं में कटौती कर रही हैं, एयर एशिया तेजी के साथ भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है, क्योंकि हम मानते हैं कि सस्ते दर पर यात्रा की भारी मांग है।"
तैन ने कहा है, "हमें विश्वास है कि सस्ते किराए और उन्नत सेवाओं के कारण हमें नया बाजार मिलेगा, यात्रा की नई मांग बढ़ेगी और तमाम लोग हमारे साथ उड़ान भरने में सक्षम होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications