राजस्थान की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक 21 अक्टूबर तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार बुधवार को दोनों क्षेत्रों से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
आयोग के मुताबिक 22 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 24 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना का काम 10 नवम्बर को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications