हम अरूणाचल की चुनावी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं : अमेरिकी राजदूत
ज्ञात हो कि अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को विधानसभा के लिए मतदान हुआ था। महाराष्ट्र और हरियाणा में भी मंगलवार को वोट डाले गए थे।
रोमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अमेरिका इस चुनावी प्रक्रिया और उसके परिणाम का स्वागत करता है। मैं समझता हूं कि तीनों राज्यों में हजारों की संख्या में लोगों को मतदान करते हुए देखना बहुत सकारात्मक है।"
रोमर ने कहा कि अमेरिका अरूणाचल प्रदेश और अन्य दो राज्यों में निर्वाचित होने वाले नेताओं के साथ काम करेगा।
रोमर ने कहा, "हम उन क्षेत्रों से निर्वाचित होने वाले नेताओं के साथ काम करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि चीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पिछले सप्ताह के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर मंगलवार को गहरी आपत्ति दर्ज कराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications