स्वतंत्रता सेनानी वैद्य नटवरलाल शुक्ला का निधन
शुक्ला 86 वर्ष के थे और वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वैद्य नटवरलाल शुक्ला का कार्यक्षेत्र उदयपुर था। वह अपने छात्र जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। प्रजामंडल आंदोलन के दौरान उन्होंने उदयपुर में रहकर सक्रिय योगदान दिया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वह जेल भी गए। इस दौरान उन्होंने यातनाएं भी सही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications