ब्लूमबर्ग ने 'बिजनेस वीक' को खरीदा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस सौदे की शर्तो के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया गया हालांकि सीएनएन ने खबर दी है कि पत्रिका को खरीदने के लिए लगभग 50 लाख डॉलर की कीमत अदा की गई। कारोबार की दुनिया की इस मशहूर पत्रिका की कुल वितरण संख्या लगभग 921,000 है।
ब्लूमबर्ग का कहना है कि वह इस साल के आखिर तक इस पत्रिका को अपने नियंत्रण में लेगा और इसका उपयोग कारपोरेट जगत के ऊच्च लोगों तक पहुंचने में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications