रोहड़ू तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को की जाएगी तथा 24 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान सात नवम्बर को होगा।
उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य 10 नवम्बर को किया जाएगा तथा 16 नवम्बर तक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी ।
नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन रोहड़ू तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications