साधु जिंदा जल मरा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सिहोनिया थाना क्षेत्र के रुअरिया गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में साधु अवतार दास की तख्त पर लेटे रहने के दौरान जलने से मौत हो गई। अवतार दास भिण्ड जिले के मौ क्षेत्र के निवासी थे और कुछ दिन पहले ही इस गांव में आए थे।
गांव वालों का कहना है अवतार दास ने अग्नि समाधि ली है और वे इसके लिए तर्क देते हैं कि तख्त पर लेटे बाबा का शरीर तो जलता रहा परंतु तख्त पर बिछे कपड़े नहीं जले। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी जलती देह को प्रणाम करते नजर आए।
मुरैना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि आशंका है कि साधु की मौत दम घुटने अथवा हृदय गति रुक जाने से हुई है और उसके बाद आग लगने से शरीर जल गया। सिंह के मुताबिक कुछ शरारती तत्व इसे चमत्कार के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने लिए विशेषज्ञों को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications