प्रधानमंत्री कभी भी कर सकते हैं अरूणाचल का दौरा : प्रणब
मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "प्रधानमंत्री कभी भी और किसी भी उद्देश्य से अरूणाचल का दौरा कर सकते हैं। चाहे वह चुनाव प्रचार के लिए ही क्यों न हो।"
उन्होंने कहा, "मैंने खुद भी चुनाव प्रचार के लिए अरूणाचल का दौरा किया था। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।"
मुखर्जी ने कहा कि मंगलवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान कर अरूणाचल की जनता ने भारतीय संविधान में अपनी आस्था जता दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications