अमेरिका में शक्तिशाली भूकंप (लीड-1)
सैन फ्रांसिस्को, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एल्यूतियान द्वीप में मंगलवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'यूएस जियोलॉजिकल सर्वे' ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर मैमाने पर 6.3 मापी गई। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात 12.21 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अलास्का के निकोलस्की से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर था।
अलास्का भूकंप सूचना केंद्र ने बताया, "फिलहाल भूकंप से जानमाल के क्षति की कोई खबर नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications