भारत के साथ संबंध सुधारने के रास्ते में कश्मीर मुख्य मुद्दा : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित के हवाले से कहा है कि दुर्भाग्यवश कश्मीर पर भारत का रुख संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ है।
बासित ने कहा है कि भारत में कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं, जो भारत व पाकिस्तान के संबंधों में सुधार नहीं चाहते।
पाकिस्तान की यह टिप्पणी ठीक ऐसे समय पर आई है, जब गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बुधवार को श्रीनगर में कहा है कि सरकार कश्मीर समस्या के एक सम्मानजनक समाधान पर काम कर रही है और इस दिशा में अलगाववादियों की बात सुनी जाएगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि इस प्रक्रिया में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होगा।
चिदंबरम ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है।
चिदंबरम ने सामाजिक और अधोसंरचना के मुद्दे पर संपादकों के अखिल भारतीय के सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर की समस्या का एक अभिनव, सम्मानजनक और मान्य समाधान निकाला जाएगा। हम उस पर काम कर रहे हैं।"
गृह मंत्री ने कहा है कि सरकार किसी से बात करने को लेकर डरी हुई नहीं है। उन्होंने कहा, "हम अलगाववादियों की बातें भी सुनेंगे। हम राज्य में हर तबके के लोगों से बातचीत करेंगे, लेकिन इस रास्ते में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications