मध्य प्रदेश में बंदूकों से भरा ट्रक पकड़ा गया
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा से राजस्थान के उदयपुर जा रहे ट्रक को माधवनगर थाना क्षेत्र में रोक कर जांच की गई तो वह बंदूकों से भरा निकला।
कटनी के पुलिस अधीक्षक एस.पी. सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि ट्रक से 987 बंदूकें मिली हैं। सिंह के मुताबिक यह बंदूकें कहां से हासिल की गईं हैं और उन्हें किस मकसद से ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications