हिमाचल में 34 क्विं टल मिलावटी मावा जब्त
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन से लगभग 34 क्विं टल मावा जब्त किया गया। इसे कंटेनरों में भरकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और दिल्ली से भेजा गया था।"
उन्होंने कहा कि जब्त मावे की गुणवत्ता की जांच करने के लिए इसके नमूने सोलन गए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि मावे कि यह खेप कहां भेजी जानी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications