विकास योजनाओं से असंतुष्ट गोगोई ने कमजोरी स्वीकारी
प्रदेशभर के उपायुक्तों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उपायुक्तों ने कोताही बरती तो उनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, "हमने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की है और पाया है कि गरीबी व बेरोजगारी उन्मूलन, कृषि, सिंचाई और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हमारा प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मैंने मुख्य सचिव को विकास योजनाओं की समीक्षा करने को कहा है। जिन जिलों में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहेगा, वहां के उपायुक्तों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा।"
मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) का क्रियान्वयन वैसा नहीं हो सका है जैसा कि होना चाहिए था। इस बैठक में प्रदेश सरकार के पांच मंत्री भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications