जनजातीय क्षेत्रों में राहुल का दौरा राजनीतिक नाटक : झामुमो

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बोकारो में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जनजातीय बहुल क्षेत्रों में राहुल का दौरा सिर्फ राजनीतिक नाटक है। आगामी चुनावों के मद्देनजर वह इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि राहुल के दौरे से झामुमो की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

दो दिनों के झारखण्ड दौरे पर पहुंचे राहुल ने साहेबगंज जिले में जनजातीय युवा सम्मेलन में शिरकत की और उसके बाद दुमका जिले पहुंचे। ये दोनों ही जिले जनजातीय बहुल हैं।

राजधानी रांची पहुंचने से पहले राहुल धनबाद और हजारीबाग भी गए। राहुल गुरुवार को नक्सल प्रभावित चतरा जिले में एक दलित सम्मेलन तथा सिंहभूम जिले में एक अन्य जनजातीय युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों ही जिले नक्सल प्रभावित हैं।

इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित योग्य उम्मीदवारों से भी मिलेंगे तथा युवक कांग्रेस के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

राहुल के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनजातियों व दलितों को लुभाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि राज्य में जनजातियों व दलितों की आबादी लगभग 38 फीसदी है। इस वोट बैंक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपेक्षा कांग्रेस की पकड़ कमजोर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+