हस्तकरधा आधारित फैशन उत्पादों पर वैट खत्म किया जाए : एसोचैम
एसोचैम ने वित्त मंत्रालय को भेजे एक पत्र में कहा है, "भारतीय फैशन उद्योग विकास के शुरुआती चरण में है और अंतर्राष्ट्रीय फैशन बाजार में इसकी हिस्सेदारी मुश्किल से 0.3 फीसदी है, जो आवश्यक सरकारी सहयोग के अभाव में आगे और कम हो सकती है।"
वर्तमान में वैट के कारण फैशन उत्पाद आठ से 12 फीसदी महंगे हैं। ऐसे में सरकार को हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट आधारित फैशन उत्पादों पर से वैट खत्म कर देना चाहिए।
एसोचैम के मुताबिक हस्तकरधा आधारित फैशन उत्पादों पर वैट खत्म कर देने से फैशन उद्योग वर्तमान के 300 करोड़ रुपये से बढ़कर अगले दो से तीन वर्षो में 800 करोड़ रुपये का हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications