दिल्ली को फ्लाईओवरों के शहर के रूप में याद रखेंगे पर्यटक : शीला
मुख्यमंत्री के मुताबिक अगले साल होने वाले इन खेलों को देखने के लिए आने वाले पर्यटक दिल्ली को फ्लाईओवरों के शहरों के रूप में याद रखेंगे।
दीक्षित ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "नवम्बर महीने तक नेहरू प्लेस से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे तक सिग्नल फ्री सड़कें होंगी।"
उन्होंने कहा, "यह सड़क जाम फ्री रहेगी और इससे कम से कम समय में गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि अफ्रीका एवेन्यू और अरूणा आसफअली मार्ग तथा राव तुलाराम मार्ग और बेनिटो जुआरेज मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवरों का काम पूरा हो जाने से इस रूट पर भी ट्राफिक की समस्या का समाधान हो जाएगा।
दीक्षित ने कहा, "इन सभी फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से राष्ट्रमंडल खेल गांव तक का गैरबाधित सफर तय किया जा सकेगा। मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आने वाले पर्यटक दिल्ली को फ्लाइओवरों के शहर के रूप में याद रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications